जलपुरुष श्री राजेन्द्र सिंह जी ने बकिंघम पैलेस, यूनाइटेड किंगडम, लंदन में यूनाइटेड किंगडम के किंग चार्ल्स जी से मुलाकात की और चंबल आने का निमंत्रण दिया।

13 मार्च 2025 को बकिंघम पैलेस, लंदन, यूनाइटेड किंगडम में जलपुरुष श्री राजेन्द्र सिंह जी ने यूनाइटेड किंगडम के किंग चार्ल्स जी से मुलाकात की और चंबल आने का निमंत्रण दिया।
इस मुलाकात के दौरान जलपुरुष राजेन्द्र सिंंह जी ने किंग चार्ल्स जी को ‘‘पानी पंचायत’’ पुस्तक के पांचों अध्यायों की जानकारी दी और चौथे अध्याय को दिखाया, जिसमें किंग चार्ल्स जी के अरवरी भ्रमण का फोटो था। किंग चार्ल्स जी ने कहा कि, ‘‘राजेंद्र तुम्हारा काम अच्छा है। ऐसे काम आगे बढ़ना चाहिए। ’’ जलपुरुष राजेंद्र सिंह जी ने किंग चार्ल्स जी को चंबल में हुए कामों को देखने के लिए आमंत्रित करते हुए कहा कि, जब आप पिछली बार आए थे, तब अरवरी नदी को देखा था। अब अरवरी जैसी कई छोटी नदियों को चंबल क्षेत्र में पुनर्जीवित किया। जहां नदियों के साथ संस्कृति और सभ्यता भी पुनर्जीवित हुई। जो लोग पहले हिंसक कार्य में लगे रहते थे, वो हिंसा को छोड़कर खेती और पशुपालन कर रहे है। यह सब शांति के दूत बन गए है, आपके आने से उनको बहुत सम्मान मिलेगा।
जय गोदामाई जय त्र्यंबकराज जय शुक्राचार्य